मोडिफाइड वाहनों के खिलाफ पुलिस शख्त, 2 बाइक सीज
जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है ।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला (विपिन कुमार)। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टूंडला पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है । थाना टूंडला के अंतर्गत चौकी राजा का ताल पुलिस ने मंगलवार देर शाम चैकिंग के दौरान दो ऐसी बाइकों को पकड़ा है।
जिनमें नियम विरुद्ध तरीके से मॉडिफाइड हॉर्न लगे हुए थे तथा गाड़ियों पर पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी तथा गाड़ी मोडिफाइड थी जिसके खिलाफ पुलिस द्वारा ने सीज करने की कार्यवाही अमल में लाई है । पुलिस के अनुसार, इन बाइकों से निकलने वाली तेज आवाज जैसी ध्वनि से आम जनता और राहगीरों को भारी असुविधा होती है।
तथा यह नियमों के विरुद्ध भी है वहीं राजा का ताल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एसएसपी फिरोजाबाद के सख्त निर्देश हैं कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी मॉडिफाइड बाइक ,कार और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ इसी तरह का सख्त अभियान जारी रहेगा।
फिलहालपुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बाइक स्टंटबाजों और नियमों को ताक पर रखने वाले युवाओं में हड़कंप मचा हुआ है। चैकिंग के दौरान उप निरीक्षक अरविंद कुमार , कॉन्स्टेबल गौरव चौधरी, भूरी सिंह आदि मौजूद रहे ।

