श्रद्धालुओं को ले जा रही मिनी बस का फटा टायर, अनियंत्रण होकर पलटी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 74 के पास अयोध्या से दर्शन कर मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस का अचानक टायर फट गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज (पवन शर्मा)। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माइलस्टोन 74 के पास अयोध्या से दर्शन कर मथुरा जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस का अचानक टायर फट गया। जिससे वह अनियंत्रण होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई । जिसमें सात श्रद्धालु घायल हो गए। बस में कुल 19 यात्री सवार थे, जो सभी महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु बताए गए हैं , जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

IMG-20260116-WA0001

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार घायल यात्रियों को पीजीआई सैफई अस्पताल भेजा तथा अन्य तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज भेजा है। मौके पर एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, सीओ शिकोहाबाद अरुण कुमार चौरसिया और सिरसागंज थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटवाकर एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य कराया गया है।

 

Read More शादी से इनकार पर युवक ने सिर पर बांका मारकर छात्रा को घायल किया, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

संबंधित समाचार