संक्रांति पर्व पर व्यापारियों ने कराया खिचड़ी भोज

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला।

नेशनल एक्सप्रेस, जसराना। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कस्बा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। स्थानीय व्यापारियों के संयुक्त सहयोग से मंदिर परिसर में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरूवार को सुबह से ही व्यापारियों और युवाओं ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण किया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा।

आयोजकों ने बताया कि संक्रांति पर किया गया दान और सेवा पुण्यदायी मानी जाती है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और जरूरतमंदों तक प्रसाद पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। श्रद्धालुओं ने व्यापारियों की इस पहल की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

इस सेवा कार्य में समाजसेवी दिनेश लोधी की अहम भूमिका रही। उनके साथ मनोज वर्मा, पप्पन कटारा, नवीन शिवहरे, रजत लोधी, करू दिवाकर सहित अन्य व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

 

Read More UGC समर्थन में अपनी जनता पार्टी पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

_______

Read More उत्साहपूर्वक मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

संबंधित समाचार