मोतिहारी साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पाकिस्तान कनेक्शन की आशंका

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मोतिहारी साइबर थाना की पुलिस को एक अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है।इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पटना(बिहार)। मोतिहारी साइबर थाना की पुलिस को एक अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने वाले एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है।इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साइबर ठगों का यह गिरोह ग्रामीणों को बरगलाकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगाने के लिए करता था। पुलिस ने इस मामले में चांदमारी इलाके के एक लॉज में छापेमारी की,जहां से कई बैंक पासबुक,एटीएम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुए हैं। 
 
जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल से पाकिस्तानी नंबरों से संदिग्ध व्हाट्सएप चैटिंग मिलने की सूचना है,जिससे इस गिरोह का पाकिस्तान से तार जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।यह गिरोह देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय था।बताया जाता हैं कि गिरोह के सदस्य हिमाचल प्रदेश,हरियाणा,पंजाब,उत्तर प्रदेश,दिल्ली,तेलंगाना और बिहार जैसे राज्यों में किए गए साइबर फ्रॉड के लिए इन बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार(उम्र 25 वर्ष,पिता-चन्द्रेश्वर प्रसाद,थाना- केसरिया)और विशाल कुमार(पिता-मोहन दास,थाना-केसरिया) के रूप में हुई है।पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इसके अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन की गहनता से जांच कर रही है।

टॉप न्यूज

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश को देर से जागा परिवहन विभाग : ट्रक, बस, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक 
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा शुक्रवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। वह देवघर में पार्टी की राज्य इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और जिले में अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
नड्डा शुक्रवार को झारखंड के देवघर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे
बंगाल: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को 11 दिसंबर तक फॉर्म का दोबारा सत्यापन करने को कहा
अवैध कफ सिरप कारोबार पर कार्रवाई के बीच आजमगढ़ में दवा दुकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी