विद्या प्रतिष्ठान परिसर में अजित पवार का स्मारक बनाया जाएगा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की याद में बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक स्थापित किया जाएगा।

बारामती, भाषा। महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की याद में बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक स्थापित किया जाएगा।पवार के करीबी सहयोगी रह चुके किरण गुजर ने रविवार को यह जानकारी दी।

बारामती हवाई अड्डे के पास 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में अजित पवार (66) और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी।गुजर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक स्मारक का निर्माण करने की योजना है, जहां अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था।

संबंधित समाचार