महिला मिशन शक्ति टीम से मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना जैंत की मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम से मुठभेड़ में चोरी,लूट और डकैती की घटना करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार किया। इसके कब्जे में विगत दिनों आगरा से भाड़े पर लाकर जैंत क्षेत्र में चालक को बंधक बना कर जंगल में फेंक लूट ले गए थे।

मथुरा। थाना जैंत की मिशन शक्ति महिला पुलिस टीम से मुठभेड़ में चोरी,लूट और डकैती की घटना करने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार किया। इसके कब्जे में विगत दिनों आगरा से भाड़े पर लाकर जैंत क्षेत्र में चालक को बंधक बना कर जंगल में फेंक लूट ले गए थे। पुलिस ने पकड़े बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस और महिन्द्रा मैक्स पिकअप बरामद कर उपचार को भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा सात बजे मिशन शक्ति पुलिस टीम गश्त पर थी।

तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम जैंत क्षेत्र में इंडियन पेट्रोल पंप के समीप चौकिंग कर रही थी। तभी मेक्स पिकअप सवार बदमाश से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बदमाश राकेश कुमार निवासी गली नम्बर 2 वाटर सप्लाई के सामने भाटिया कालोनी ,थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद हरियाणा मूल पता गांव जनौला, थाना पटौदी, गुरूग्राम हरियाणा को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से तमंचा कारतूस और महिन्द्रा मैक्स पिकअप बरामद किया। इसके दो साथी भाग गए।

प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 19 सितंबर को को राकेश अपने साथी कल्ला निवासी नगला चन्द्रभान, फरह व रोहतास निवासी सलेमपुर, हाईवे के साथ छलेसर आगरा मैक्स पिकअप गाड़ी भाड़े पर मथुरा से सर्फ की मशीन लाने के लिए बुकिंग कर लाये थे । राकेश तथा रोहतास मैक्स पिकअप के चालक अश्वनी कुमार के साथ पिकअप में बैठकर मानवेन्द्र नगर जयंती लाला के फार्म के पास तेहरा धौरेरा जंगल में ले गए। तभी कल्ला रोहताश की बाइक से मौके पर आया। आरोप है कि तीनों ने गाड़ी चालक अश्वनी कुमार के हाथ पैर बांध कर झाड़ियों में फेंक गए।

इसकी जेब में रखे 2500 रूपये लूट ले गए थे। जैसे तैसे बंधन मुक्त हो चालक ने पुलिस को सूचना दी थी। तभी से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वही इसके भागे साथियों की तलाश कर रही है। महिला उप निरीक्षक काजल भारद्वाज, प्रिया सिवाच, महिला हैड कांस्टेबल साधना मिश्रा, ज्योति राघव, गुडिया, कंचन, कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल थे ।

Read More सिद्ध बाबा मंदिर पर एक दिवसीय मेले के दौरान हुआ कुश्ती का मुकाबला

संबंधित समाचार