गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण रैली
पचोखरा मंडल के पमारी शक्ति केंद्र की बैठक मंगलवार को ग्राम नगला पुन्नू में आयोजित की गई।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। पचोखरा मंडल के पमारी शक्ति केंद्र की बैठक मंगलवार को ग्राम नगला पुन्नू में आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी एवं बीएलए-2 सहित प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति की समीक्षा करना रहा।
बैठक में बतौर मुख्य वक्ता पुनः निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उदय प्रताप सिंह ने 4 नवंबर से जारी मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बिंदुवार दिशा-निर्देशों पर चर्चा करते हुए कहा कि SIR के अंतिम तीन दिनों में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क सुनिश्चित करें।
उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसी मतदाता का गणना प्रपत्र अभी तक जमा नहीं हुआ है, तो संबंधित बीएलओ के माध्यम से तत्काल फॉर्म भरवाया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “एक भी मतदाता सूची से छूटने नहीं पाए।”
बैठक में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल, आकाश शर्मा, मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह बघेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सचिन जैन, मंडल महामंत्री ब्रजवीर सिंह, विकास बघेल, रवि कुशवाहा सहित ग्राम प्रधान रेखा देवी, महेंद्र सिंह जाटव, रंजना देवी, राम भरोसी, शिशुपाल बघेल, ममता बघेल, संजय शर्मा, विजय, रामसेवक, मोहित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

