कड़ाके की ठंड में अभिषेक कठेरिया ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

नगर सिरसागंज के समाजसेवी अभिषेक कठेरिया ने जरूरत मंदो को कंबल बांटकर गरीब व असहाय लोगों की मदद की है।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। नगर सिरसागंज के समाजसेवी अभिषेक कठेरिया ने जरूरत मंदो को कंबल बांटकर गरीब व असहाय लोगों की मदद की है। भीषण ठंड और शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए समाजसेवी अभिषेक कठेरिया ने मानवता की मिसाल पेश की है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर घूम-घूम कर बेसहारा और जरूरतमंदों के बीच 200 कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की सर्दी में मदद पाकर असहाय लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

उन्होंने समाजसेवी के इस प्रयास की जमकर सराहना की। अभिषेक कठेरिया ने अपनी टीम के साथ लोगों को चिन्हित किया और उन्हें गुणवत्तापूर्ण कंबल प्रदान किए। इस भीषण ठंड में समाज के समर्थ वर्ग का यह कर्तव्य है कि वे आगे आएं और उन लोगों की मदद करें ।