भूमि विकास बैंक चुनाव: दीपक चौधरी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

ब्लॉक कार्यालय टूंडला में हुए भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। ब्लॉक कार्यालय टूंडला में हुए भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नामांकन के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी के न आने से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। ब्लॉक कार्यालय टूंडला में मंगलवार को भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्धारित समय तक किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। बैंक प्रबंधक ने उनके निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा की, वहीं तहसीलदार राखी शर्मा ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

अध्यक्ष चुने जाने की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर, फूल-मालाओं से लादकर और मिठाई बांटकर नव-निर्वाचित अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दीपक चौधरी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

संबंधित समाचार