हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक गंभीर

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

फिरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर टोल प्लाजा के पास रविवार देर रात एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव फुलरई निवासी 26 वर्षीय सुबोध उर्फ विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद से टूंडला की ओर आ रहा था।

टोल प्लाजा के पास अचानक नियंत्रण बिगड़ने से उसकी बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

संबंधित समाचार