नर सेवा नारायण सेवा के तहत गरीब मजदूरों को बाँटे कपडे

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज में पं बनारसी दास चतुर्वेदी सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य कांति शर्मा की अध्यक्षता में सराय लुकमान भट्टा केंद्र पर निःशुल्क वस्त्र वितरण किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसागंज में पं बनारसी दास चतुर्वेदी सांस्कृतिक क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय की प्राचार्य कांति शर्मा की अध्यक्षता में सराय लुकमान भट्टा केंद्र पर निःशुल्क वस्त्र वितरण किया गया। प्रो कांति शर्मा ने भट्टा पर कार्यरत् परिवारों में उनकी आवश्यकतानुसार साड़ियां,पैंट-शर्ट स्वेटर एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित किए।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों प्रो राधेश्याम सिंह,प्रो सुरेश चंद्र, डॉ कृष्ण मोहन पाठक, डॉ अनिल गौतम, डॉ आशीष श्रीवास्तव, डॉ नवनिंद्रा कुमारी ने समाजसेवा में अपना योगदान दिया।अपनी आवश्यकता की वस्तुएं पाकर मजदूर परिवारों के चेहरे की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

संबंधित समाचार