फिरोजाबाद पुलिस का बड़ा अभियान: अपराधियों पर शिकंजा, डेढ़ साल में 6672 गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण की दिशा में फिरोजाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण की दिशा में फिरोजाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले डेढ़ वर्ष के भीतर जनपद पुलिस ने विभिन्न अभियानों के तहत 6672 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में हर शनिवार की रात चलाए जाने वाले विशेष अभियान में थानों की पुलिस टीमें वांछित अपराधियों की धरपकड़ करती हैं। जिन अपराधियों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी होते हैं, और जो समय पर अदालत में पेश नहीं होते, उन्हें पुलिस तलाशकर गिरफ्तार कर जेल भेजती है।

इसी अवधि में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस और अपराधियों के बीच 156 मुठभेड़ें हुईं। इनमें दो शातिर अपराधी ढेर किए गए, जबकि 279 अपराधी गिरफ्तार किए गए। पुलिस पर फायरिंग की कई घटनाओं के दौरान 178 अपराधी गोली लगने से घायल हुए, वहीं दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। एक मुठभेड़ के दौरान एएसपी अनुज चौधरी भी बाल-बाल बचे।

अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस न्यायालय में ठोस पैरवी कर उन्हें सजा दिलाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत गंभीर अपराधों में लिप्त 423 अपराधियों को सजा दिलाई जा चुकी है।

Read More आधार सेवाओं की अव्यवस्था पर जनसत्ता दल का आक्रोश

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि तीन मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट में ठोस पैरवी कर रिकॉर्ड समय में अपराधियों को सजा दिलाई गई है।

Read More मुरादाबाद एसएसपी ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित 

उन्होंने बताया कि लगातार चलाए जा रहे इन अभियानों के चलते जनपद के 22 थाना क्षेत्रों में अपराध दर में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। पुलिस अब और अधिक प्रभावी कदम उठाने की दिशा में काम कर रही है, ताकि फिरोजाबाद को अपराधमुक्त जनपद बनाया जा सके।

Read More भाजपा ने कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया : अखिलेश यादव

संबंधित समाचार