अमरनाथ आर्य ने कला-काफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान, प्रदेश स्तर पर करेंगे प्रतिभाग
.jpg)
जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली के सहा.अ.अमरनाथ सिंह ने अष्टम जनपद स्तरीय कला-काफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
फिरोजाबाद। जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरौली के सहा.अ.अमरनाथ सिंह ने अष्टम जनपद स्तरीय कला-काफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद के 46 शिक्षक-प्रतिभागियों ने भाग लिया। अमरनाथ सिंह आर्य ने पौधों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया को आर्ट , क्राफ्ट तथा पपेट्री के माध्यम से प्रस्तुत किया। उनके प्रस्तुति में कंटेंट साझा करने और विषय को सरल व रोचक तरीके से दिखाने की सराहना की गई।
प्रस्तुति का अवलोकन प्रधानाचार्य विजेंद्र कुमार, कोऑर्डिनेटर डॉ. अर्चना सिंह, डाइट प्रवक्ता आशीष पालीवाल, हरेन्द्र यादव, अजय कुमार, विपिन चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने अमरनाथ सिंह को प्रथम स्थान देने का निर्णय लिया। जिसके बाद अब अमरनाथ सिंह अक्टूबर 2025 में होने वाली प्रदेश स्तरीय कला-काफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उनकी इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षक एवं साथियों ने हृदय से सराहना की। अमरनाथ की रचनात्मक प्रतिभा ने विद्यालय का ही नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है और आगामी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन की सभी को प्रतीक्षा है।