समुदायिक शौचालय के केयरटेकर्स को महीनों से मानदेय नहीं, डीएम से की शिकायत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद में कार्यरत समुदायिक शौचालयों के केयरटेकर्स को कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

नेशनल एक्सप्रेस,फिरोजाबाद। जनपद में कार्यरत समुदायिक शौचालयों के केयरटेकर्स को कई महीनों से मानदेय न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में समुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन (रजि. 06181) ने जिलाधिकारी को पत्र देकर समस्या से अवगत कराया है।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनि कुमार नेबताया कि केयरटेकर्स पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समय से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मानदेय न मिलने के कारण केयरटेकर्स और उनके परिवारों के समक्ष भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में कई बार ज्ञापन देकर संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।

लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसोसिएशन ने जिलाधिकारी से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर रुका हुआ मानदेय शीघ्र जारी कराया जाए तथा भविष्य में समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।केयरटेकर्स ने प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

संबंधित समाचार