ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र सिंह
पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्षशील एकमात्र अखिल भारतीय संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के आवाहन पर हुआ।
नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। पत्रकारों के अधिकारों के लिए संघर्षशील एकमात्र अखिल भारतीय संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के आवाहन पर हुआ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ के निर्देशन में गुरुवार को आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना की अध्यक्षता में अन्य मण्डल व जिला एवं तहसील फिरोजाबाद कमेटी के पदाधिकारी की सर्व सहमति से नेटवर्क 10 के जिला संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता आगरा मंडल अध्यक्ष अखिलेश सक्सेना ने की तथा कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन पर संगठन को अत्यधिक प्रभाव शाली बनाने के लिए नवागत जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है जिसने अपेक्षा है कि पूर्व की भांति पत्रकार के अधिकारों की बात अपने संगठन के माध्यम से सरकार के समक्ष रखते रहेंगे।
नवागत जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह जी ने सर्वप्रथम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है जिसके क्रम में मैं संगठन के उद्देश्य को पूरा करना मेरा कर्तव्य होगा जनपद में अच्छी और सच्ची पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों की रक्षा सुरक्षा एवं अधिकारों की बात मेरे द्वारा अपने संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का कार्य पूर्ण ईमानदारी के साथ करूंगा।
सभी ने नवागत जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया। बैठक में मंडल उपाध्यक्ष विनोद कुमार यादव,दिनेश प्रताप सिंह,क्षेत्रपाल सिंह,मंडल कोषाध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव , प्रभास जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार झा,विक्रम सागर, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर ज्ञान सिंह व सदस्य यश गुप्ता एवं तहसील जसराना के तहसील अध्यक्ष शसवीर सिंह,तहसील फिरोजाबाद के उपाध्यक्ष दुर्गेश चितौड़ी आदि मौजूद रहे।

