दो दिवसीय पावर एंजल्स कार्यशाला संपन्न, युवतियों को मिला सशक्तिकरण का मंत्र

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

इस विशेष कार्यशाला में ब्लॉक के सुगमकताओं ने प्रतिभाग कर बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा में समानता लाने की बारीकियों को सीखा।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संचालित "स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी" के अंतर्गत पॉवर एंजेल्स का सशक्तिकरण सेल्फ एस्टीम और नेतृत्व क्षमता के विकास पर आयोजित दो दिवसीय मीना मंच सुगमकर्ता कार्यशाला का 17 जनवरी 2026 को ब्लॉक संसाधन केंद्र फिरोजाबाद पर भव्य समापन हुआ। इस विशेष कार्यशाला में ब्लॉक के सुगमकताओं ने प्रतिभाग कर बालिकाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा में समानता लाने की बारीकियों को सीखा।

इस पूरे कार्यशाला के सफल आयोजन और कुशल समन्वय में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय एवं खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश अकेला का विशेष योगदान और सक्रिय मार्गदर्शन रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय जी ने अपने संबोधन में इस बात पर बल दिया कि मीना मंच विद्यालयों में बालिकाओं को जागरूक करने का सबसे सशक्त माध्यम है और इसका प्रभावी क्रियान्वयन विद्यालयों में होना अनिवार्य है।

ताकि बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्रीमती सीमा रानी एवं श्रीमती मनीषा रानी ने विभिन्न महत्वपूर्ण घटकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षकों द्वारा वीरांगना पोर्टल के माध्यम से बालिकाओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाने, अरमान मॉड्यूल के जरिए जीवन कौशल विकसित करने और प्रगति के पंख गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व को निखारने का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

विभिन्न ग्रुप गतिविधियों के माध्यम से यह सिखाया गया कि कैसे रोचक तरीके से विद्यालय स्तर पर मीना मंच का सशक्तिकरण किया जा सकता है। कार्यक्रम के समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि सभी सुगमकर्ता अपने-अपने विद्यालयों में बालिकाओं की प्रगति के लिए अग्रदूत बनकर कार्य करेंगे।

Read More गैंगस्टर की 13.39 लाख की संपत्ति जब्त