पुलिस ने 7 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार
थाना मटसैना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।थाना मटसैना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा तस्करी का खुलासा किया है।
क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 15 जनवरी 2026 को रसीदपुर कनैटा की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान पंकज पुत्र कालीचरन निवासी साकेत नगर, बाह चौराहा, फतेहाबाद थाना फतेहाबाद जनपद आगरा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मटसैना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
यह पता लगाया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लाया था और किन लोगों तक पहुंचाने वाला था। इस कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी सदर, थाना प्रभारी मटसैना सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

