सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश : छात्राओं ने दौड़कर दिया महिला सुरक्षा का संदेश
.jpg)
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत जागरूकता दौड़ और गोष्ठी का आयोजन किया गया।
फिरोजाबाद। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत जागरूकता दौड़ और गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीएमएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दबरई के छात्र-छात्राओं ने थाना मक्खनपुर से पुलिस लाइन तक जागरूकता दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौड़ का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश फैलाना था।
दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देश्यीय सभागार में छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव, कानूनी अधिकार, घरेलू हिंसा पर त्वरित कार्रवाई और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को अल्पाहार वितरित किया गया।
इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक सुरेन्द्र विक्रम, स्कूल डायरेक्टर मनोज गर्ग, थानाध्यक्ष मक्खनपुर, मिशन शक्ति टीम प्रभारी एसआई सुनील चंद, महिला उपनिरीक्षक पूजा सिरोही एवं अनु पवाड़िया, यातायात प्रभारी महेश सिंह व उनकी टीम, विद्यालय स्टाफ और पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।