आयुष चौहान के जन्मदिन पर भरपेट खाना व कंबल वितरण कार्यक्रम
नगर के आयुष चौहान के जन्मदिन पर उनके पिता और माता ने राधा कृष्ण वृद्धा आश्रम दबरई फिरोजाबाद में भरपेट खाना व कंबल वितरण कार्यक्रम किया।
नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। नगर के आयुष चौहान के जन्मदिन पर उनके पिता और माता ने राधा कृष्ण वृद्धा आश्रम दबरई फिरोजाबाद में भरपेट खाना व कंबल वितरण कार्यक्रम किया। बुधवार देर शाम आयुष चौहान का जन्मदिन उनके पिता अजय चौहान व माता रेनू ने गरीब व अनाथ लोगों के साथ वृद्धा आश्रम दबरई पर मनाया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण अधिकारी राजमति देवी , ग्रामीण महिला एवं बाल विकास संस्था के संस्थापक रामवीर सिंह शामिल हुए, जिन्होंने अपना शुभ आशीर्वाद देते हुए आयुष के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एनजीओ के संस्थापक रामवीर सिंह ने बताया कि राधा कृष्ण वृद्धा आश्रम दबरई फिरोजाबाद में चल रहा है, जहां वृद्ध लोगों को भरपेट खाना व रहने की व्यवस्था उपलब्ध है। सिरसागंज निवासी अजय चौहान ने अपने बेटे आयुष के जन्मदिन के उपलक्ष में गरीबों को भरपेट खाना व कंबल वितरण किए हैं। इस दौरान अजय प्रताप सिंह चौहान, रेनू सिंह, सत्यवती देवी, सचिन, अभिषेक, ब्रिकम सिंह , बबलू गुप्ता, आलोक यादव, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

