बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत पर, कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से उपभोक्ताओं द्वारा लगातार यह बताया जा रहा है।
नेशनल एक्सप्रेस, रामपुर (फहीम अंसारी)। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से उपभोक्ताओं द्वारा लगातार यह बताया जा रहा है कि उनकी शिकायतों को समय पर सुना नहीं जा रहा है, तथा विभागीय स्तर पर अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई जा रही है। सभी अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालय में बैठकर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनें।
किसी भी शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भेजा जाए और प्रत्येक शिकायत का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। विभागीय कार्यशैली में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित होना चाहिए, जिससे आमजन को राहत मिल सके। यदि भविष्य में शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जनता को गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि चाइनीज़ मांझा से पतंगबाज़ी की घटनाओं के कारण विद्युत लाइनों पर मांझा उलझ रहा है, जिससे विद्युत फॉल्ट उत्पन्न हो रहे हैं।
चाइनीज़ मांझे का उपयोग प्रतिबंधित है। ऐसे मांझे का उपयोग करने या बेचने वालों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए और इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

