मुरादाबाद-इस्लामनगर रोड तालाब से बरामद हुआ लापता व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर रोड स्थित धारक नगला के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जनपद मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर रोड स्थित धारक नगला के पास तालाब में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जैसे ही ग्रामीणों ने तालाब में शव पड़ा देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान उपदेशपाल सिंह पुत्र चरन सिंह, निवासी ग्राम हिमांयुपुर के रूप में हुई है।

IMG-20260113-WA0005

परिजनों के अनुसार उपदेशपाल सिंह 1 जनवरी से घर से लापता थे। इस संबंध में उनके भाई वेगपाल सिंह ने 11 जनवरी को थाना भोजपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना मिलते ही भोजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।घटना के बाद से धारक नगला और आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण का माहौल है।

Read More अम्बेडकर जयंती शोभायात्रा टूंडला को कमेटी का गठन

संबंधित समाचार