पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 03 बाइक बरामद 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना गलशहीद पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों गिरफ्तार किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। थाना गलशहीद पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी कटघर के पर्यवेक्षण में थाना गलशहीद पुलिस द्वारा बुधवार को दौरान गश्त एवं अपराध की रोकथाम के दौरान दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों।

मौ0 सादाब पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी कुंवर साहब वाली गली बब्बलान थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद, हाल निवासी गली नं० 09 करौला थाना कटघर जनपद मुरादाबाद बिलाल पुत्र फिरासत, निवासी कुंवर साहब वाली गली बब्बलान थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

मौ0 सादाब पुत्र अब्दुल कलाम निवासी कुंवर साहब वाली गली बब्बलान थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद, हाल निवासी गली नं० 09 करौला थाना कटघर जनपद मुरादाबाद। बिलाल पुत्र फिरासत निवासी कुंवर साहब वाली गली बब्बलान थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे थाना गलशहीद एवं थाना कटघर क्षेत्र से रात्रि एवं दिन के समय मोटरसाइकिलें चोरी कर उन्हें बेचने का प्रयास करते थे।

अभियुक्त बिलाल मोटरसाइकिल मैकेनिक है, जो न बिकने वाली मोटरसाइकिलों के पुर्जे निकालकर अन्य वाहनों में लगाकर अवैध लाभ अर्जित करता था। चोरी से प्राप्त धनराशि को दोनों अभियुक्त आपस में बांटकर अपने निजी खर्चों में उपयोग करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गलशहीद एवं थाना कटघर में पूर्व से कई अभियोग पंजीकृत हैं।

Read More बेकाबू कैंटर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार