विश्रनोई धर्मशाला का हुआ शिलान्यास, पर्यावरण के महत्व पर चर्चा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मंगलवार को शेरुआ धर्मपुर जनपद मुरादाबाद में "विश्वनोई धर्मशाला" का विधि-विधान से शिलान्यास किया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। मंगलवार को शेरुआ धर्मपुर जनपद मुरादाबाद में "विश्वनोई धर्मशाला" का विधि-विधान से शिलान्यास किया। यह पहल न केवल समाजिक एकता को मजबूत करती है, बल्कि सतत विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने आयोजित पर्यावरण विचार गोष्ठी में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

 समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण में भाग लेना चाहिए और उसकी देखरेख करनी चाहिए।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद सलिल विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता, चेयरमैन जिला सहकारी बैंक विजय भान व पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार