मांस तस्करी पर नकेल : पुलिस की दबिश, दो गिरफ्तार
थाना भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 किलो गौवंशीय मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,थाना भोजपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मिलक सिडलऊ नजपुर पुल के पास से दो लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ा।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। थाना भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 किलो गौवंशीय मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,थाना भोजपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए मिलक सिडलऊ नजपुर पुल के पास से दो लोगों को संदिग्ध हालात में पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 22 किलो गौवंशीय पशु का मांस बरामद किया गया।
15 अक्टूबर 2025 की सुबह मिली सूचना पर उप निरीक्षक अंकुर चौधरी तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सकलैन और बफाउर्ररहमान के रूप में हुई है, जो भोजपुर कस्बे के गुलाबबाड़ी मोहल्ले के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बरामद मांस को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में ज़रूरी संशोधन किए गए हैं। भोजपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार दुवारा ये कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने का एक मजबूत संदेश है।

