मुरादाबाद : कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, एतिहासिक मणिकर्णिका घाट तोड़ने पर सौंपा ज्ञापन 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिला कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को योगी सरकार द्वारा ध्वस्तीकरण के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। जिला कांग्रेस पार्टी ने वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को योगी सरकार द्वारा ध्वस्तीकरण के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। दस जनवरी 2026 को अचानक घाट को ध्वस्तीकरण कर दिया गया एवं माता अहिल्याबाई होल्कर जी की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियों को खंडित कर दिया गया।

IMG-20260119-WA0002

आस्था के साथ किए गए खिलवाड़ के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार सोमवार को मुरादाबाद जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर उपाध्यक्ष नजाकत अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर शांतिपूर्ण रूप से प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मनरेगा का मुद्दा छाया रहा और कांग्रेस ने काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी मांगी। न्यूनतम वेतन ₹400 होना चाहिए। इस दौरान विनोद गुंबर, नजाकत अंसारी, अनिल कुमार काले, विजय राज सैनी, असद मौलई, अनुभव महरौत्रा, फहीम मिर्जा, एडवोकेट अमील हसन जाफरी, अनिल गुर्जर, अनवर अली महफूज उर्फ राजा, एडवोकेट अंजार, रफीक मसूदी, दानिश कुरैशी, सोनी सैफी।

Read More समुद्र मंथन और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

जमीर अंसारी, एडवोकेट महबूब अली, एडवोकेट अब्बास, एडवोकेट नेहा नाज, भयंकर सिंह बौद्ध, विवेक कुमार, सी पी सिंह, फुरकान नंबदार, एडवोकेट सुहाना फातमा, मुनीफ तुर्की, अब्दुल रऊफ, फहीम मिर्जा, नासिर सलमानी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Read More अलविदा जुमा की नमाज को लेकर भोजपुर पुलिस अलर्ट पर, सोशल मीडिया पर पैनी नजर 

 

Read More भारौल बाईपास पर पलटा एलपीजी कैप्सूल टैंकर , चालक घायल

संबंधित समाचार