SIR के निमित्त संगठनात्मक बैठक आयोजित, छूटे वोटरों को करें जागरूक : प्रभारी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को विलाकुदान के पंचायत भवन भोजपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडलीय एसआईआर के निमित्त संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। शनिवार को विलाकुदान के पंचायत भवन भोजपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडलीय एसआईआर के निमित्त संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुई तथा मुख्य अतिथि महानगर प्रभारी मोहन लाल सैनी रहे। बैठक में मुख्य रूप से नये वोट बनवाने पर जोरदार दिया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि 2003 के बाद पहली बार मतदाता सूची की शुद्धिकरण के लिए एसआईआर अभियान शुरू किया गया है।

IMG-20260117-WA0002

कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे नए मतदाताओं के नाम जोड़ें और त्रुटियों को दूर करें। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभियान में जुट जाएं। सही वोटरों का नाम लिस्ट में जुड़वाएं। बैठक में भोजपुर चैयरमैन  प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए और सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जाए।

महानगर प्रभारी ने एसआईआर अभियान के अंतर्गत मण्डल अध्यक्षों से फार्म-06, 07 एवं 08 के माध्यम से नए मतदाता जोड़ने, संशोधन कराने तथा अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत कराई।

Read More जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महंत सुंदर गिरि महाराज, नगर पंचायत भोजपुर चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर, मंडल उपाध्यक्ष अर्पित पाल, लेखराज सैनी, समरपाल सिंह, कपिल देव शर्मा, सुरेश सिंह, वीरेंद्र यादव,शक्ति केंद्र सयोंजक यासीन मालिक, नितिन शर्मा, सभासद तहसीन कादरी, इस्तेकर, नाजिर पधान, साबिर,शुभम सैनी, मोहित प्रजापति, अनिल कुमार,नितिन कुमार, महामंत्री जयप्रकाश सिंह, मुनीराम कश्यप,बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Read More भोजपुर थाना परिसर में आगामी पर्व को लेकर डीजे संचालकों के साथ शान्ति समिति की बैठक आयोजित

संबंधित समाचार