एनएसएस छात्र छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

दीप सिंह इंटर कॉलेज रजावली चौराहा फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विशेष शिविर के चतुर्थ दिन गांव कातिकी की में स्वयं सेवक को ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, टूंडला। दीप सिंह इंटर कॉलेज रजावली चौराहा फिरोजाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने विशेष शिविर के चतुर्थ दिन गांव कातिकी की में स्वयं सेवक को ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया।एनएसएस रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र शर्मा ने मां सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी पढ़ाओ तभी घर में बहू ला पाओगे, बेटी बेटा एक समान है आज के समय में बेटी हो बेटा सभी समान है। इसलिए प्रत्येक परिवार को अपनी बेटी को पढ़ी लिखी अवश्य बनाये। इस मौके पर उपाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह, रविंद्र कुमार शर्मा, आनंद कुमार, रविंद्र पाल सिंह एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार