अनियंत्रण होकर पलटी स्कॉर्पियो , बाल बाल बचे कार सवार 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे कठफोरी के पास बालाजी मोटर्स टीवीएस एजेंसी पर स्कॉर्पियो अनियंत्रण होकर पलट गई।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे कठफोरी के पास बालाजी मोटर्स टीवीएस एजेंसी पर स्कॉर्पियो अनियंत्रण होकर पलट गई । जिसमें स्कॉर्पियो कार सवार बाल बाल बच गए , नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार तेज रफ्तार में सिरसागंज से कठफोरी की तरफ जा रही थे।

उनकी कार की तेज स्पीड तेज होने के कारण अनियंत्रण हो गई और दीवाल से टकराने के बाद पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पलटी स्कॉर्पियो को हटवाया, लेकिन गनीमत यह रही कि कार सवार को बाल बाल बच गए उन्हें कोई हानि नहीं हुई ।

संबंधित समाचार