अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार बच्ची सहित दो की मौत 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत करहल रोड पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

नेशनल एक्सप्रेस, सिरसागंज। जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत करहल रोड पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम शेरपुर के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात वाहन ने बुलेट मोटरसाइकिल को शुक्रवार शाम 7:30 बजे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बुलेट सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

बुलेट मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिन्हें किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मुकेश नागर (40 वर्ष), पुत्र रघुनाथ सिंह, निवासी इकहरा, थाना बरनाहल (मैनपुरी) और उनकी साली की 12 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा, निवासी फरिहा कोटला की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई । वहीं, मुकेश की साली राधा देवी (38 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय दिनेश, इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुँच गई।

पुलिस ने तत्काल घायल महिला को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल फिरोजाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

संबंधित समाचार