डॉ. उमर उस कार को चला रहा था जिसमें लाल किले के पास विस्फोट हुआ था: सुरक्षा सूत्र

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डॉ. उमर वह कार चला रहा थे।

नई दिल्ली, भाषा। सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डॉ. उमर वह कार चला रहा था जिसमें सोमवार शाम लाल किले के पास विस्फोट हुआ था, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए थे।उमर एक व्यापक आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा था और हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था।

सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर यह लगभग निश्चित तौर पर स्थापित किया जा सकता है कि जिस कार में विस्फोट हुआ, उसे डॉ. उमर चला रहा था।

उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर से कश्मीर और फरीदाबाद में कई स्थानों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संचालित किए गए अभियानों के दौरान, यह पाया गया कि डॉ. उमर ने एजेंसियों के लगातार दबाव के कारण अपना स्थान बदल दिया था।

सूत्रों ने बताया कि एजेंसियों की सफल कार्रवाई से घबराकर उमर भाग गया और इस बात का पता बाद में चलेगा कि क्या उसकी घबराहट, चिंता और विकल्पों की कमी के कारण विस्फोट हुआ या फिर यह पूर्व नियोजित था।

Read More उप्र : खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि विस्फोट उसी प्रकार की सामग्री से हुआ जो फरीदाबाद से जब्त की गई थी। नौ और 10 नवंबर को लगभग 3,000 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी।

Read More जल जीवन मिशन की शुरुआत के बाद ग्रामीण नल कनेक्शन 17 से बढ़कर 82 फीसदी हुएः राष्ट्रपति

सूत्रों ने बताया कि इस पूरे मामले का सार यह है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया तंत्र ने फरीदाबाद मॉड्यूल को ध्वस्त करके और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त करके एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया।

Read More अगर राजनीति में नहीं होता, तो शायद एयरोस्पेस क्षेत्र में उद्यमिता करता: राहुल गांधी

संबंधित समाचार