वोट काटे जाने से नाराज ग्रामीणों का तहसील में धरना प्रदर्शन, दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना क्षेत्र के गांव चुचैला खुर्द के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को तहसील परिसर पहुंचे और जमकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित एक शिकायती पत्र उप जिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव को सौंपा।

धनौरा (संवाददाता)। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारियों की गलती से गांव चुचेला खुर्द के 128 वोट काटकर ग्राम पंचायत शहजादपुर में जोड़ दिए गए हैं। इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो गांव के करीब 70 परिवार धर्म परिवर्तन करने को मजबूर होंगे। इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा। धरना प्रदर्शन में राजीव देवल, वीरेंद्र सिंह, अंकुश देवल, रूपक देवल, जसवीर सिंह, हरवीर सिंह, आशीष देवल, मनजीत, आशा करतारी, पल्लवी, रितु, कमलेश, ममता समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार