मटसेना थाने का वार्षिक निरीक्षण, जनसुनवाई केंद्र और मंदिर का लोकार्पण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

थाना मटसेना में वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनसुनवाई केंद्र के नवनिर्मित भवन और थाना परिसर स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया।

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। थाना मटसेना में वार्षिक निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनसुनवाई केंद्र के नवनिर्मित भवन और थाना परिसर स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन किया। निरीक्षण में अभिलेखों, तकनीकी प्रणालियों और अपराध नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा कर समयबद्ध व निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना मटसेना का वार्षिक निरीक्षण करते हुए जनसुनवाई रजिस्टर, यूपी कॉप ऐप, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल और महिला हेल्पडेस्क से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर और त्योहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कार्य, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और मालखाने की व्यवस्था को परखा गया। टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और जिलाबदर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में उपलब्ध शस्त्रों की जांच कर सुरक्षित संचालन के निर्देश दिए गए।

मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद ग्राम चौकीदारों को टॉर्च वितरित की गईं और उत्कृष्ट कार्य के लिए उपनिरीक्षक शालू, महिला आरक्षी नीतू और सुषमा को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Read More एन एस एस के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग समापन

संबंधित समाचार