नगर निगम वार्ड नं. 25 को मिली सौगात, जर्जर सड़क का होगा कायाकल्प
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नम्बर 25 में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क अब नई चमक के साथ नजर आएगी करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस सड़क निर्माण का कार्य एनकेप योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नम्बर 25 में वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क अब नई चमक के साथ नजर आएगी करीब पौने दो करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस सड़क निर्माण का कार्य एनकेप योजना के अंतर्गत किया जाएगा। साइड पटरी एवं पेड़ों की छांव युक्त इस मार्ग के विकास से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम फिरोजाबाद की महापौर कामिनी राठौर ने हवन पूजन के साथ इस सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद पचौरी ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। वहीं दूसरा कार्य 9 लाख की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण
साथ ही लगभग 25 लाख रुपये की लागत से तैयार हुई वार्ड संख्या 25 की नई सड़क का भी आज लोकार्पण किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने पूजा अर्चना कर सड़क का उद्घाटन किया। स्थानीय लोगों ने दोनों ही परियोजनाओं के लिए महापौर और नगर निगम टीम का आभार व्यक्त किया, और क्षेत्र में विकास कार्यों को सराहनीय बताया।

