सड़क सुरक्षा तथा वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह एवं वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह एवं वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा रील निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों के पालन एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण संदेश समाज तक पहुँचाए। भाषण प्रतियोगिता में जैबुन निशा, रानी एवं मो. अरबाज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में जैबुन निशा, रानी नोरीन एवं अर्शी की टीम प्रथम स्थान पर रही।

सभी प्रतियोगिताएँ महाविद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इसी क्रम में महाविद्यालय में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक स्मरण उत्सव के द्वितीय चरण का भी आयोजन किया गया। इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मधु त्यागी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया, जिससे सम्पूर्ण महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

इस अवसर पर वंदे मातरम् गीत के अर्थ, संक्षिप्त इतिहास एवं उसके राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह भी बताया गया कि किस प्रकार इस गीत ने भारतीय राष्ट्रीय जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उस समय के युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं जोश की भावना का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में गृह विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पूजा निर्माणिया द्वारा उपस्थित अतिथियों, शिक्षकगणों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Read More करहरा के सामौर बाबा धाम महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व, सांस्कृतिक चेतना एवं ऐतिहासिक बोध को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Read More गैंगस्टर की 13.39 लाख की संपत्ति जब्त

संबंधित समाचार