मुरादाबाद : उदीषा चौपाला साहित्योत्सव 22 से 26 जनवरी तक, कमिश्नर, एसएसपी व डीएम ने किया भ्रमण

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि सभी जरूरी दवाइयां और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहे।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। शहर स्थित गांधी मैदान में 22 से 26 जनवरी 2026 तक आयोजित हो रहे उदीषा चौपाला साहित्योत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

IMG-20260119-WA0000

मंडलायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए कि सभी जरूरी दवाइयां और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहे।पूरा कार्यक्रम परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा साथ ही सुरक्षा से जुड़े सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, इसको लेकर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने फायर सेफ्टी सहित अन्य सुरक्षा मानकों का गंभीरतापूर्वक पालन कराने के लिए निर्देशित किया। साहित्योत्सव में लोगों को पुस्तकों के महत्व से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा ताकि लोगों में पुस्तकें पढ़ने की रुचि बढ़े, इसके लिए देश के बेहतरीत  रचनाकारों की पुस्तकों के स्टॉल के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लोगों को भी उपयोगी पुस्तकों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

Read More फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाह 9 लेखपालों को नोटिस जारी 

पूरे देश के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल स्थापित कराए जा रहे हैं ताकि व्यंजनों की विविधता भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सके। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया और कहा कि साहित्योत्सव के सफल आयोजन के लिए लगाए गए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक पालन करें।

Read More मुरादाबाद बेकरी संचालक की हत्या में दो आरोपीगण गिरफ्तार, अन्य फरार

 

Read More फिरोजाबाद में ‘आप’ का ब्रजप्रांत संगठन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

संबंधित समाचार