संघठन की मजबूती को लेकर सुभासपा का पार्टी विस्तार, अधिवक्ता सहित कई दिग्गज शामिल
बुधवार को दिल्ली रोड स्थित भारतीय सुहेलदेव पार्टी जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (अरशद)। बुधवार को दिल्ली रोड स्थित भारतीय सुहेलदेव पार्टी जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गयाबैठक में संगठन को मजबूत करने,आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संगठन विस्तार के क्रम में विधि प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, एवं छात्र संगठन में नई नियुक्तियाँ की गईं। बैठक में प्रमुख निर्णय लिए गए।
बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी की नीतियों और विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को मंत्री द्वारा चलाई जा रही समाज कल्याणकारी योजनाओं, पिछड़े वर्गों के उत्थान, और समान शिक्षा व समान अवसर की नीति के बारे में जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा मासिक बैठक में लगभग 50 लोगों को सम्मानित किया गया है।
बैठक में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें विशेष रूप से गौरव कुमार, आशु रस्तोगी, अमित चौधरी, अशोक सैनी संहिल कत्याल,एवं वरिष्ठ साथीगण मौजूद रहे। सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

