SSP की कड़ी कार्रवाई : होटल में बवाल करने वाले दरोगा-सिपाही निलंबित

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाते हुए थाना ठाकुरद्वारा के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह और आरक्षी रजत बालियान को निलंबित कर दिया।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाते हुए थाना ठाकुरद्वारा के उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह और आरक्षी रजत बालियान को निलंबित कर दिया। दोनों पर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने, कर्तव्य में लापरवाही और मनमानी का गंभीर आरोप है। जानकारी के अनुसार, बीती रात ठाकुरद्वारा के तिकोनिया पार्क स्थित एक होटल में दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा की गई तोड़फोड़ और मारपीट का वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया था।

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। इसी आधार पर SSP ने उ.प्र. अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों की दण्ड एवं अपील नियमावली 1991 के नियम 17(1)(A) के अंतर्गत दोनों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के दायरे में लेते हुए निलंबित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार