शिकोहाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जानलेवा हमले का आरोपी प्रधान किया गिरफ्तार

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है।

नेशनल एक्सप्रेस, शिकोहाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस को शनिवार को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान जानलेवा फायरिंग के आरोपी ग्राम प्रधान मुलतान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगला पोहपी रोड पर हुई मुठभेड़

एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि जानलेवा हमले का वांछित आरोपी नगला पोहपी रोड की तरफ देखा गया है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में गोली मुलतान सिंह के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। हालांकि, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Read More ट्रक में घुसी सैफई डिपो की बस; चालक समेत तीन घायल

लाइसेंसी राइफल और कारतूस बरामद

Read More महादेवी कॉलेज के एनएसएस शिविर में चलाया अभियान, किया सर्वे  

पुलिस ने घटनास्थल से अभियुक्त के कब्जे से एक 315 बोर की लाइसेंसी राइफल, 6 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, ग्राम प्रधान मुलतान सिंह पर दो ताज़ा मुकदमों सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Read More एक बाइक ने मारी दूसरी बाइक में टक्कर, महिला और उसका भांजा हुए घायल

दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने और समाज में शांति भंग करने वालो पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार