मिशन शक्ति विशेष अभियान के पांचवे चरण के तहत कन्या पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कानपुर देहात शासन के प्रदत्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर पांचवे चरण के अंतर्गत भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन ईको पार्क कानपुर देहात में किया गया।
कानपुर देहात। कानपुर देहात शासन के प्रदत्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर पांचवे चरण के अंतर्गत भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन ईको पार्क कानपुर देहात में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग प्रतिभा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा रेणुका सचान, जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया साथ ही समस्त मा0 अतिथिगणों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मा0 राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समस्त अधिकारीगणों द्वारा 101 बालिकाओं का कन्यापूजन कर उपहार स्वरूप सामग्री भेट की गयी तथा ’’एक पेड मां’’ के नाम थीम पर ईको पार्क में बालिकाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारदीय नवरात्रि के माध्यम से कन्याओं का सशक्तिकरण करना, समाज में महिलाओं का आदर बढाना, जनसंख्या अनुपात, जन्म मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आऊट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा तथा विभागीय योजनाओं आदि को समाज के समक्ष रखते हुये उनके सुधार हेतु जन-जागरूकता करना है।
मा0 मंत्री जी द्वारा उद्बोधन में मिशन शक्ति के पांचवे चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार लाना है ताकि उन्हे रोजगार परक शिक्षा मिल सके। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि शिक्षा के साथ-साथ बेटियों को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं इसमें उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना भी लक्ष्य है क्योंकि जहां बेटियां पढ़ेगी, वहां विकास भी बढ़ेगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण व स्वावलम्बन से तात्पर्य किसी व्यक्ति की उस क्षमता से है जिससे उस व्यक्ति में वह योग्यता आ जाती है जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं ले सके।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलायें भी हर क्षेत्र मे आगे है व अपनी कामयाबी के लिये पुरूषों की तरह अपनी हर आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। इसके साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित योजनायें जैसे-उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं हेल्पलाइन नम्बर जैसे-181, 1090, 112, 1098 ,1076, 1930 आदि के विषय मेें विस्तृत जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी और,अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एके सिंह ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रेनू यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

