रेलवे अस्पताल टूंडला में संविदा डॉक्टर के व्यवहार को लेकर हंगामा

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

रेलवे अस्पताल टूंडला में संविदा पर तैनात डॉक्टर पर कर्मचारियों, उनके परिजनों और पेंशनरों से अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं।

नेशनल एक्सप्रेस, टूंडला। रेलवे अस्पताल टूंडला में संविदा पर तैनात डॉक्टर पर कर्मचारियों, उनके परिजनों और पेंशनरों से अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं। इसको लेकर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। टूंडला रेलवे अस्पताल में संविदा पर कार्यरत एक डॉक्टर के कथित दुर्व्यवहार को लेकर रेल कर्मचारियों और यूनियन में भारी नाराजगी देखी गई।

आरोप है कि डॉक्टर द्वारा दवा वितरण और इलाज के दौरान कर्मचारियों, उनके बच्चों और पेंशनरों से असंवेदनशील और अभद्र व्यवहार किया गया। 20 जनवरी को बच्चों के साथ हुई घटना के बाद मामला और गंभीर हो गया। अगले दिन यूनियन का प्रतिनिधि मंडल अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से वार्ता करने पहुंचा,

लेकिन बातचीत के दौरान भी डॉक्टर के व्यवहार से विवाद बढ़ गया।इसके बाद नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अस्पताल परिसर में लगभग दो घंटे तक शांतिपूर्ण धरना दिया। धरने के बाद प्रशासन की ओर से भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने का आश्वासन दिया गया।

यूनियन ने मांग की है कि संबंधित डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा संविदा अवधि की समीक्षा की जाए। साथ ही रेल कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और पेंशनरों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

Read More पीएम श्री पाढ़म में हुआ स्पोर्ट्स मीट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित