बाबू और मंजू ने ‘इंडियन ओपन रेस वॉक’ प्रतियोगिता में मैराथन में स्वर्ण पदक जीते

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

उत्तर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू और पंजाब की मंजू ने शनिवार को यहां इंडियन ओपन रेस वॉक (पैदल चाल) प्रतियोगिता के पहले दिन क्रमश: पुरुष और महिला फुल मैराथन में स्वर्ण पदक जीते।

चंडीगढ़, भाषा। उत्तर प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय एथलीट राम बाबू और पंजाब की मंजू ने शनिवार को यहां इंडियन ओपन रेस वॉक (पैदल चाल) प्रतियोगिता के पहले दिन क्रमश: पुरुष और महिला फुल मैराथन में स्वर्ण पदक जीते।इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) कर रहा है जिसमें 26 वर्षीय बाबू ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन वॉक स्पर्धा में तीन घंटे, नौ मिनट और 17 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता बाबू ने हरियाणा के संदीप कुमार को पीछे छोड़ा। ओलंपियन और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता संदीप ने तीन घंटे, 11 मिनट और 18 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।बाबू ने बाद में कहा कि वह यहां पहला स्थान हासिल करने के लिएमानसिक और शारीरिक रूप से तैयार थे।उन्होंने कहा, ‘‘तैयारी अच्छी थी और मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। मेरा लक्ष्य जापान में होने वाले एशियाई खेलों में पदक जीतना है।

मैं आगे अपने प्रदर्शन में और सुधार करने की कोशिश करूंगा।’’मंजू ने पैदल चाल कि अनुभवी एथलीट उत्तर प्रदेश की ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी सहित कुछ मजबूत प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया।उन्होंने तीन घंटे, 33 मिनट और 24 सेकंड का समय लिया जबकि प्रियंका तीन घंटे, 37 मिनट, 25 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही।

मंजू ने कहा, ‘‘मुझे चुनौती देने वाला कोई नहीं था, नहीं तो मैं अपना समय बेहतर कर सकती थी। इस साल का मेरा मुख्य लक्ष्य एशियाई खेल हैं।’’सेना के नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 10 किलोमीटर पैदल चार्ज में स्वर्ण पदक जीता। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे गुप्ता ने 41 मिनट, 44 सेकंड का समय लिया।उत्तर प्रदेश की रेशमा पटेल ने महिलाओं की 10 किलोमीटर पैदल दौड़ 46 मिनट 19 सेकंड में जीती।

Read More मोहाली के विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले, फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र