रामबाग इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज 5.0 पर जागरूकता कार्यक्रम
संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना की टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम रामबाग इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ।
हाथरस।
संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना की टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम रामबाग इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मोनिका गौतम दीक्षित ने छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, रानी लक्ष्मीबाई एवं बाल सम्मान कोष, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (पॉश एक्ट), महिला हेल्पलाइन 181 और 1090 सहित विभिन्न योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी।
विद्यालय के प्राचार्य शिवकुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं से इन योजनाओं की जानकारी दूसरों तक पहुँचाने और पात्र लोगों को लाभ दिलाने की अपील की। इस अवसर पर हब से जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योति और सीमा ने पेम्फलेट भी वितरित किए। कार्यक्रम में अध्यापकगण हेमलता शर्मा, कामना कुलश्रेष्ठ, विमलेश, दुर्गेश नंदिनी, बाचाराम त्यागी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

