एटा चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत, अवैध खनन पर फिर उठे सवाल

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शिकोहाबाद क्षेत्र में मिट्टी खनन में सलिप्त डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हा

नेशनल एक्सप्रेस, फिरोजाबाद (रामपाल चौधरी)। शिकोहाबाद क्षेत्र में मिट्टी खनन में सलिप्त डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने अवैध खनन और बेलगाम डंपरों पर प्रशासन की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है।जिले में मिट्टी के खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसकी कीमत अब आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।

ताजा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एटा चौराहे का है, जहां तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

IMG-20260120-WA0008

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकोहाबाद, नसीरपुर और टूण्डला क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का धंधा खुलेआम चल रहा है। मिट्टी से भरे डंपर दिन-रात तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग या तो खामोश हैं या सिर्फ कागजी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

Read More गमगीन माहौल में हुआ नानक यादव का अंतिम संस्कार, बिलखते रहे परिजन

IMG-20260120-WA0007

Read More जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण

लोगों का आरोप है कि कभी-कभी सरकारी कामों के नाम पर अनुमति लेकर बड़े पैमाने पर मिट्टी की सप्लाई निजी कॉलोनियों और शहरों में कर दी जाती है। इससे न केवल नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, बल्कि सड़कों पर भारी वाहनों की बाढ़ आ गई है। चौराहों पर अक्सर जाम लगा रहता है और हर गुजरने वाला डर के साये में सफर करने को मजबूर है।

Read More फिरोजाबाद में अजीब मामले से सब हैरान, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, चर्चा का विषय

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। लोगों ने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने, डंपर चालकों की रफ्तार पर नियंत्रण करने और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की तलाश की जा रही है। मिट्टी के इस खेल में आम जनता की जान दांव पर लगी है। सवाल यह है कि आखिर कब तक लोग इस लापरवाही और मिलीभगत की कीमत अपनी जान देकर चुकाते रहेंगे।