सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुन निस्तारण हेतु डीएम एसएसपी ने दिए निर्देश 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

शनिवार को तहसील शिकोहाबाद के सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में किया गया।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। शनिवार को तहसील शिकोहाबाद के सभागार कक्ष में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में किया गया, इस समाधान दिवस में जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ-साथ समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति भी रही। 

इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें कानून व्यवस्था, विद्युत, विकास, सफाई, राजस्व इत्यादि की आईं, जिलाधिकारी ने इस दौरान समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी जन शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता और संवेदनशीलता का परिचय दें, शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान हेतु लेखपाल और ग्राम पंचायत अधिकारी पंचायत भवन पर बैठें।

जिससे प्रारंभिक चरणों में ही विवादों का निस्तारण हो जाए, इस दौरान रेखा नामक युवती द्वारा शिकायत की गई कि उसके पिता की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की गई, परंतु परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई, इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी, इसी तरह चरण सिंह नामक प्रार्थी ने यह शिकायत की की लता यादव उसके घर में 3000 रू0 में किराए पर रहती है।

परंतु उनके द्वारा किराया नहीं दिया जा रहा है और न ही उनका घर खाली किया जा रहा है, साथ ही साथ मुझे लगातार धमकाया भी जा रहा है, इस पर जिलाधिकारी ने संपूर्ण मामले की जांच थाना अध्यक्ष और राजस्व निरीक्षक को सौंपी ताकि मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके। इसी तरह शिकायतकर्ता कुसुम देवी ने शिकायत की की ग्राम प्रधान द्वारा जबरन रास्ते पर ब्रेकर बनाया गया है,

Read More फिरोजाबाद हाईवे पर बाइक फिसली, युवक गंभीर घायल

जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है।स पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को संपूर्ण मामले की जांच करने के निर्देश दिए, इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में 51 शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष आई और मौके पर 11 का निस्तारण किया गया।

Read More तीज महोत्सव मेला 6 से 20 मार्च तक, देश के नामी कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां