चांद को देख महिलाओं ने हर्ष उल्लास के साथ खोला करवाचौथ का व्रत

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

करवा चौथ के दिन महिलाओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ चांद को देखकर पति का दीदार किया तथा व्रत खोला।

नेशनल एक्सप्रेस ब्यूरो, फिरोजाबाद। करवा चौथ के दिन महिलाओं ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ चांद को देखकर पति का दीदार किया तथा व्रत खोला। इस दौरान महिलाओं ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर खुशी भी जाहिर की। शुक्रवार को करवाचौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं में काफी समय से खुशी नजर आई । वहीं करवाचौथ से पूर्व बाजारों में खरीददारी करती महिलाओं में त्यौहार को लेकर काफी हर्ष नजर आया ।

बता दें कि देशभर में सुहाग महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं इस दिन व्रत-उपासना से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में सुख-संपन्नता बनी रहती है ऐसा मानना है तथा यह व्रत निर्जला रखा जाता है और रात को चांद देखने के बाद ही सुहागनें पति के हाथ से जल ग्रहण कर उपवास खोलती हैं । करवा चौथ मनाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है । 

करवा चौथ पर सुहागनें रात को चांद देखने के बाद ही पति के हाथ से जल ग्रहण करती हैं और व्रत खोलती हैं । इसलिए दिनभर भूखी-प्यासी रहने वाली स्त्रियों को बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है इस साल करवा चौथ पर चांद निकलने का समय रात 8 बजकर 14 मिनट बताया जा रहा था हालांकि जनपद के विभिन्न जगहों में चांद निकलने का समय थोड़ा अलग हो सकता है।

रिंकी आर्य ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर जताई खुशी

Read More निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मासूम की मौत; 11 मजदूर घायल

IMG-20251010-WA0027

Read More जितेंद्र यादव बने प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष: समर्थकों ने खुशी की लहर 

जनपद की रहने वालीं रिंकी आर्य के पति अमरनाथ सिंह आर्य एक सहायक अध्यापक तथा समाजसेवी हैं वहीं रिंकी आर्य ने बताया कि वह ग्रहणी के साथ साथ समाज सेविका के रूप में भी जानी जाती हैं हर वर्ष की भांति आज उन्होंने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था तथा चांद को देखकर उन्होंने अपना व्रत खोला है उन्होंने हर्ष भी जाहिर किया ।

Read More कानपुर लैंबॉर्गिनी टक्कर मामला : कार का तकनीकी निरीक्षण कर वि

नीलम यादव ने साझा की अपने दूसरे करवाचौथ व्रत की फोटो

इस दौरान थाना मटसेना क्षेत्र के सैग़ई निवासी संदीप यादव की पत्नी नीलम यादव ने करवाचौथ का व्रत रखा और उन्होंने अपने पति के साथ का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि में अपने पति की लंबी उम्र और उनकी तरक्की की चाह करती हूं तथा उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में खुशियों तथा अपनी ससुराल पक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि वे अपने वैवाहिक जीवन में संदीप की पत्नी बनकर बहुत खुश हैं तथा उन्होंने व्रत को लेकर खुशी जाहिर की ।