सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ, स्वच्छता का दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
नौगांवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास गोला ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने सीएचसी में लगाए गए विभिन्न बीमारियों के उपचार शिविरों का निरीक्षण किया।
साथ ही परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता इकराम सैफी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरिफ शमी, डॉ. प्रिंस कुमार, डॉ. दिव्या जैन, डॉ. स्मृति गुप्ता, डॉ. गौरव, फार्मासिस्ट मजरूद्दीन, सनी, सौरभ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

