आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह मुरादाबाद के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश भोपाल के नाम सौंपा गया।
नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी अनुज कुमार सिंह मुरादाबाद के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश भोपाल के नाम सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से वर्मा आईएएस द्वारा ब्राह्मणों के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध किया गया तथा यह मांग की गई कि वर्मा के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए।
जिससें कि इस प्रकार की अनर्गल बातें करने की किसी की हिम्मत ना हो ज्ञापन की प्रति गृहमंत्री भारत सरकार तथा राज्यपाल मध्य प्रदेश को भी प्रेषित की गई इस अवसर पर डॉ. प्रदीप शर्मा,अनिल कुमार शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, संजय स्वामी, अनिमेष शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, अमित शर्मा, राजू राघव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

