मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में शुभारंभ

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

1दिसंबर 2025 को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद।1दिसंबर 2025 को चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मुरादाबाद में मंडल स्तरीय 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर सुदेश भटनागर ने भी समारोह में विशेष भाग लिया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने उद्बोधन में छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया और विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व बैज देकर सम्मानित किया।प्रदर्शनी में इस बार पुरे मुरादाबाद और अमरोहा जनपद के 65 प्रतिभागियों ने विज्ञान के विविध मॉडलों का आकर्षक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का मुख्य विषय ‘विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत’ के अंतर्गत STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स) आधारित मॉडल रहे। 2 दिसंबर को बिजनौर, रामपुर और संभल के प्रतिभागी अपने विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे।निर्णायक मंडल के सदस्यों गणित विभाग के वीरेश कुमार, रसायन विज्ञान विभाग के डॉ मधुसूदन यादव और भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ राजीव कुमार ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया।

कई छात्रों ने अपनी रचनात्मकता से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिनमें सरस्वती विद्या मंदिर बिलारी के देवेंद्र पाल, एहसास गौण और रितु गर्ग विशेष रूप से शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन विज्ञान प्रभारी नरेंद्र सिंह ने किया, जबकि विज्ञान नोडल बबीता मेहरोत्रा ने प्रदर्शनी में सहयोग प्रदान किया।

Read More मतदाता सूची अद्यतन में उत्कृष्ट योगदान के लिए तीन बीएलओ सम्मानित

प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने सात मुख्य उप विषयों पर आधारित मॉडलों को तैयार किया, जिनमें चिरस्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजन गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन शामिल हैं।मोहम्मद शारिब, अनुज त्यागी, विशाल अग्रवाल, नितिन कुमार, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह और विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक पंकज कुमार शर्मा ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह विज्ञान प्रदर्शनी नवयुवाओं में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने का मंत्र बनेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

Read More भाजपाई संवेदनहीन, निर्दयी और क्रूर हों गए हैं: जयवीर यादव

संबंधित समाचार