मुरादाबाद : महाकालेश्वर धाम में धर्म ध्वज स्थापना का भव्य आयोजन,राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विद्वान आचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद कोठारी की गरिमामय उपस्थित में भव्य धर्म ध्वज महोत्सव 

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

लाला ओमप्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में नवनिर्मित भव्य श्री राम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला के धर्म ध्वज की स्थापना का पावन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद (फहीम अंसारी)। लाला ओमप्रकाश अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में नवनिर्मित भव्य श्री राम मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला के धर्म ध्वज की स्थापना का पावन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और धार्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य प्रमोद कृष्णम रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आञ्जनेय कुमार सिंह मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल ने की दोनों विशिष्ट अतिथियों के कर कमरों द्वारा विधिवत वैदिक मंत्र उपचार के बीच धर्म ध्वज का आरोहण किया गया।

IMG-20260122-WA0001

धर्म ध्वज फहराते ही पूरा परिसर जय श्री राम के उद्घोषक और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर अपनी आस्था प्रकट की इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित विद्वान आचार्य डॉक्टर जगदीश प्रसाद कोठारी की गरिमा में उपस्थिति में कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी कार्यक्रम अध्यक्ष आञ्जनेय कुमार सिंह ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देते हैं। और सामाजिक सामर्थ्य को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि श्री राम का जीवन सुशासन करुणा और कर्तव्य बुद्ध का अनुपम उदाहरण है।महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रतीक है। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि राष्ट्र की आध्यात्मिक विरासत, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का सशक्त संदेश है। धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के उत्थान हेतु यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे यही कामना है।

Read More जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट का मासिक निरीक्षण

व्यवस्थाओं में ओमसंस परिवार से महेश चंद्र अग्रवाल, महापौर विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, शिवसेना के जिला प्रमुख नन्हे चौधरी सहित जूही अग्रवाल,कुलीन अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, नंदिनी अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, राम जी राम, राजेश निझावन अमर सक्सेना, समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सामूहिक आर्थिक के साथ हुआ जिसने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

Read More होली के मौके पर शराब की गुणवत्ता चैक करने निकले अधिकारी

 

Read More फिरोजाबाद में अजीब मामले से सब हैरान, साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो युवतियां, चर्चा का विषय

संबंधित समाचार