जी जी हिंदू कॉलेज में शिक्षक पर चाकू से हमला, कैंपस में मचा हड़कंप

नेशनल एक्सप्रेस डिजिटल डेस्क
On

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुध बाजार में स्थित जी.जी. हिंदू कॉलेज में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई।

नेशनल एक्सप्रेस, मुरादाबाद। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुध बाजार में स्थित जी.जी. हिंदू कॉलेज में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। कॉलेज के शिक्षक अरुण कुमार त्यागी पर एक युवक ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कैंपस में अफरा-तफरी मच गई।

IMG-20251202-WA0002

गंभीर रूप से घायल शिक्षक को रक्तरंजित हालत में तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें कमर में गहरा घाव होने पर लगभग 7 टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Read More टूंडला रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन मुस्कान की बड़ी सफलता, बिछड़ा मासूम मां से मिलाया गया

घटना की सूचना पर थाना सदर कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह और बुध बाजार चौकी इंचार्ज सुनीता चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Read More नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस : डीएम ने 51 जरूरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरण किए 

सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक रामपुर निवासी छात्र बताया जा रहा है, जो इन दिनों कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके में रह रहा था। पुलिस ने दावा किया है आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Read More लालपुर मंडी के पास अवैध तमंचे संग युवक गिरफ्तार

संबंधित समाचार